
विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में विशाल जनसैलाब के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया..
NTN REPORT // नगरपालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों का नामांकन जमा करने विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में लोगो की भारी संख्या में रैली निकालकर नामांकन जमा किया गया। आज 28 जनवरी नामांकन भरने की अंतिम तारीख थी। वहीं अब 29 तारीख को आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी और 31 को नाम वापसी औऱ फिर चुनाव चिन्ह आबंटन किया जायेगा।

जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है आने वाले दिनों में चुनाव बहुत ही रोचक होगा। दोनों प्रमुख दल के नेता अपनी-अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
जांजगीर चाम्पा के जिले के जांजगीर और चांपा नगर पालिका के लिए जहां कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक ब्यास कश्यप एक बड़े जनसैलाब के साथ समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर बड़ी मजबूती से भाजपा को पटखनी देने की बात कर रहे है।करेंगे, वहीं भाजपा भी अपनी विशाल जनसभा और रैली के साथ चुनावी मैदान में नामांकन दाखिल किया है।

नगर पालिका जांजगीर के लिए कांग्रेस ने जिस तरह से पार्षद और अध्यक्ष के टिकटों का वितरण किया है वह भाजपा को कड़ी टक्कर देते दिख रही है। विधायक ब्यास कश्यप ने नगर पालिका में पुनः कांग्रेस के अध्यक्ष बनने की बात कही साथ ही बड़ी संख्या में पार्षदों के चुनकर आने का दावा किया।
जिस तरह से दोनों ही पार्टियों ने नगर पालिका जांजगीर के लिए अध्यक्ष और पार्षद के टिकटों का वितरण किया है उसमें सभी वार्डो में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। कही भी किसी भी पार्टी ने कमजोर प्रत्याशी पर दाव नहीं लगाया है। अब दोनों ही पार्टियों में आने वाले दिनों में प्रचार और मतदाता तक उनकी पहुंच जीत हार का फैसला करेगी एक ओर जहां भाजपा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की साख का सवाल होगा वही कांग्रेस की ओर से विधायक ब्यास कश्यप मोर्चा संभाले हुए है और कांग्रेस की एक मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।