Advertisment
जांजगीर-चांपा

गांव संवारेंगे शहर संवारेंगे, हमने बनाया है हम ही संवारेंगे के साथ शुरू हुई भाजपा की चुनावी शंखनाद

भाजपा कार्यकर्ता,प्रत्याशियों सहित हजारों की संख्या में शामिल रहे समर्थक,नगरपंचायत प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के अगुवाई में निकली प्रतिभा देवी की नामांकन रैली

जांजगीर चाम्पा 28 जनवरी 2025 // नगरीय निकाय चुनाव 2025 की जोरदार आगाज के साथ जांजगीर चाम्पा जिले के राहौद नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा देवी कश्यप सहित सभी 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कार्यक्रम मे भव्य रैली निकालकर राहौद के आमजनों से रूबरू होते प्रत्याशी प्रतिभा देवी व सभी पार्षद प्रत्याशी राहौद रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और सभी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

उक्त रैली मे प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव मे प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली पद्धति के माध्यम से चुनाव कराकर भारतीय जनता पार्टी सीधे हम सभी जनता को अपना जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार पुनः प्रदान कर रही है जिसको काँग्रेस पार्टी ने हमसे छीन लिया था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से छत्तीसगढ़ मे आई है तब से माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे लगातार एक वर्ष के भीतर जनता से किए अपने सभी वादे पुरे किए है और ये मोदी की गारंटी का ही परिणाम है कि ये सुशासन की सरकार लगातार अपने राज्य की आम जनता के लिए जनहित के नयी-नयी योजना बना रही है।

ठाकुर ने कहा कि राहौद नगरपंचायत को हम प्रचंड मतो से जीतेंगे हमारे कार्यकर्ता परिश्रमी व पराक्रमी है जिनके नेतृत्व मे हम इस चुनाव मे विजयश्री हासिल करेंगे उक्त रैली मे जिला महामंत्री यशवंत साहु, धनंजय सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष व्यास वर्मा ,धीरेन्द्र योगी, रिषभ योगी ,अभिमन्यु राठौर, पंकज अग्रवाल, राहुल सेन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!