Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

“समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में  जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ “

जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने पेंशनर सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा की

जांजगीर:-  मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस जिला प्रशासन के मार्ग दर्शन में  एवम समाज कल्याण विभाग जांजगीर के तत्वाधान में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।

जिला स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह  जिला पंचायत परिसर सभागार में आयोजित किया गया जिसमे जांजगीर नगर तथा आसपास ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में वृद्ध जन महिला एवम पुरुष उपस्थित थे।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर चांपा के वयोवृद्ध रामरतन तंबोली थे।

अध्यक्षता  संरक्षक अर्जुन लाल राठौर ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में  स्थानीय विधायक  ब्यास कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में डिप्टी कलेक्टर  एवम प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग  विजय बघेल  के द्वारा स्वागत उद्बोधन पश्चात समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा  मनचस्थ सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत  किया गया। उद्बोधन की कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के  कार्यकारी अध्यक्ष महेश राठौर ने अपने उद्बोधन में उपस्थित वृद्धजनों के स्वथ्य एवम सुखमय जीवन की कामना की। संघ के प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर ने समारोह मे  उपस्थित सभी वृद्ध जन को पलगी,जोहार करते हुए वृद्ध जन दिवस को  वरिष्ठों के सम्मान का सबसे बड़ा दिवस होना बताया।

आगे अपने संबोधन में उन्होंने इस आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए इस समारोह को महज एक औपचारिकता व खाना पूर्ति के लिए आयोजित न कर इसे आगामी वर्षों से और भी भव्यता पूर्वक शहर के भीतर  आयोजित करने की बात कही ।

संघ के अध्यक्ष आर के थवाईत ने  समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अन्य जिलों की तर्ज पर जांजगीर चांपा जिले में भी सियान सदन का निर्माण किए जाने  का प्रस्ताव शासन की ओर भेजा जाना चाहिए । कार्य क्रम के आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद देते हुए  उन्होंने बी डी महंत उद्यान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्मित बापू की कुटिया को  वृद्धजनों के लिए खोल दिया जाने की बात कही। कार्यक्रम को सुरेंद्र राठौर एवम विनीत सालोमन ने भी संबोधित किया।

विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप जी ने  अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठ जानों के आशीर्वाद से सफलता की उच्चतम शिखर पर पहुंचा जा सकता है।  इस मौके पर उन्होंने अपने विधायक निधि 2025- 2026 में  छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर चांपा  संघ के कार्यालय भवन निर्माण के लिए दस लाख रूपए आवंटित करने की घोषणा की

फलस्वरूप सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से  गूंज उठा । कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्ध जनों के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की  समाप्ति के पूर्व समारोह में उपस्थित सभी वृद्ध जन को साल, श्रीफल, भेंटकर फूलमाला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह स्थल मे स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया था। कार्यक्रम का बखूबी ढंग से संचालन दीपक यादव ने किया ।

इस अवसर पर एशियन न्यूज के हिमांशु साहू मीडिया कवरेज के लिए अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। समारोह में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर चांपा की ओर से आर के थवाईत,संतोष राठौर ,सुरेंद्र सिंह राठौर महेश राठौर,अर्जुन लाल राठौर, डी एन देवांगन,एम एल कश्यप,श्रीमती कविता तिवारी, भगवंतिन साहू, राजकुमार द्विवेदी , मनहरण  लाल राठौर, ओंकार राठौर , चंद्रहास मिश्रा ,जे राय, रामगोपाल देवांगन,जय कुमार राठौर,एफ एल साहू, देवी प्रसाद राठौर,विनीत सालोमन,नंदकिशोर मिश्रा ,संतन सिंह राठौर,शिवप्रसाद  राठौर, डी के शर्मा,विष्णु प्रसाद राठौर,डी आर बानी,अमृत लाल राठौर,दरसराम राठौर रामधन राठौर,सुशील कुमार पाण्डेय ,उषा तंबोली ,आर डी साहू,बी आर चंद्रा,सुकुल प्रसाद पटेल,परदेशी सूर्यवंशी,  भीषम राठौर, रघुनाथ प्रसाद सराफ, ताराचंद राठौर , सुभाष चंद्र शर्मा,  राजेंद्र कुमार शर्मा , सियाराम साव, हनुमान प्रसाद राठौर , अंबिकेश दत्त पाण्डेय ,दिलीप कुमार शर्मा, भारत लाल पाण्डेय, रूप राम राठौर शामिल हुए।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!