
“स्वच्छता शपथ के साथ कुष्ठ मरीजों को साल, श्रीफल से सम्मान”
जांजगीर, 02.10.2024 :- सीएमएचओ कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर 02 अक्टूबर 2024 को उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण, स्वच्छता का शपथ लेते हुए, कुष्ठ मरीजों को श्रीफल एवं साल भेट कर सम्मानित किया गया।
तत् पश्चात् डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अधिनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भवन एवं परिषर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी नही थी, बल्कि एक स्वच्छ विकसीत देश की कल्पना भी थी। जो चलते है सच्चाई की राह पर उनके कदम हमेशा मजबूत रहते है, जो शरीर इस देश की मिट्टी से बना हैं. रोग-शोक में उसका उपचार भी तो इसी मिट्टी से मिलेगा।
डॉ. व्ही. के. पैगवार, जिला कुष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को अमल करते हुए जीवन में स्वच्छता की महत्व को बताते हुए कार्य करने पर जोर दिया।
उक्त कार्यक्रम में ए.डी. आजाद, एस.पी. कटकवार, प्रवीण तिवारी, के. के. थवाईत, पी.एल. साहू, संजय कोरी, श्रीमती सदनम लाठिया, तरूण सिंह भैना, सतीशचन्द्र राठौर, श्याम पाटकर, शैलेन्द्र यादव, लक्ष्मीनारायण भैना, श्रीमती ममता कश्यप, डॉ. अविनाश सराफ, आशीष त्रिपाठी, सोमेश तिवारी, रविचंद्र प्रकाश, ए.के. कश्यप, जगन्नाथ श्रीवास, महेन्द्र कंवर, श्री विनोद राठौर, विकास शर्मा, शिव ठाकुर, बजरंग साहू, दिपक सहिस, दीपक सिहानी, उदय उरांव, अजय देवांगन, लव तिवारी, राहुल राठौर उपस्थित रहे।