Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में ’गांधी जी’ एवं ‘शास्त्री जी‘ जयंती मनाई गयी।

जांजगीर 02अक्टूबर :- ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी की जंयती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथम संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संस्था के संगीत शिक्षक हेमंत गंधर्व द्वारा ‘’वैष्णव जन को तेणे कहिए पीड़ पराई जाणें रे’’ एवं ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ गीत गाया गया।

तत्पश्चात संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन परिचय के संबंध में एवं उनसे जुड़ी छोटी-छोटी शिक्षा प्रद कहानियों के माध्यम से अपना-अपना विचार रखा। इन शिक्षकों में प्रमुख रूप से श्रीमती हन्ना देवी, प्रकाश पाण्डेय,खुशबु पाठक, मंजुला पुरी गोस्वामी, रहें।

साथ ही साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा गीत के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दी गई। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल जी ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जंयती की बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती हन्ना देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ तथा ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!