Advertisment
Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

आईपीएस पवन देव को राज्य सरकार ने डीजी पद पर किया पदोन्नत

छत्तीसगढ़/रायपुर:-  1992 बैच के आईपीएस पवनदेव को राज्य सरकार ने डीजी पदोन्न्त कर दिया है। अब से कुछ देर पहले गृह विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया। डीजीपी अशोक जुनेजा के बाद पवनदेव सबसे सीनियर आईपीएस हैं। अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता के साथ पवनदेव के प्रमोशन के लिए भी डीपीसी हुई थी। मगर एक पुराने मामले को लेकर उनके प्रमोशन का लिफाफा बंद कर दिया गया था। बाद में मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद उनका लिफाफा खुला और अब उन्हें डीजी प्रमोट कर दिया गया है। पवनदेव करीब पांच साल से पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी और चेयरमैन के प्रभार में हैं। देखें आदेश…

 

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!