Advertisment
छत्तीसगढ़अपराध

सिल्वर ओक बार में हुए चाकू बाजी की घटना के 02 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

असामाजिक तत्वों और बार में चाकूबाज़ी करने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर 1 अक्टूबर 24 :- असामाजिक तत्वों और बार में चाकूबाज़ी करने वालों पर बिलासपुर पुलिस ने कार्यवाही की है। सिल्वर ओक बार में हुए चाकू बाजी की घटना के 02 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को जप्त किया गया है साथ ही घटना की सूचना नही देने पर सिल्वर ओक बार के बाउंसर व कर्मचारियों के विरुद्ध प्रथक से प्रतिबंधात्मक कर्यवाही की गई है आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 936/2024 धारा 296, 115(2), 118(1),109, 352(2), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही की गई है।

नाम आरोपी जिन्हें रिमांड पर भेजा गया है।
01. अभिषेक अन्थोनी पिता अमित उम्र 22 साल पता सर्किट हाउस रूम नंबर 03 कुदुदंड बिलासपुर 02. मेदूरी कामेश पिता मेदूरी रामप्रसाद राव उम्र 34 साल 27 खोली विकास नगर बिलासपुर

नाम आरोपी जिनके विरूद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया है।
01. देव प्रसाद भास्कर पिता परमेश्वर भास्कर उम्र 24 साल पता ओम नगर जरहाभाटा बिलासपुर 02. सैयद समीर अली पिता सैयद शेर अली उम्र 30 साल पता यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर 03. शेख सारिक पिता शेख मोइनुद्दीन उम्र 23 साल पता तालापारा बिलासपुर

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निलेश लहरे पिता संतोष लहरे उम्र 22 वर्ष पता मझवापारा जरहाभाठा प्रोग्रेसिव कार्मेन्ट के पीछे थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29:09:2004 को रात करीबन 10/20 बजे अपने साथी राहुल डाहिरे, अमितेश कारे के साथ सिल्वर ओक होटल बार में गये करीबन 11:00 बजे क्लब में डांस करने के दौरान अभिषेक एन्थोनी एवं उनके अन्य साथी के साथ धक्का मुक्की हुआ था।

इसी बात पर अभिषेक एन्थोनी तथा उसके अन्य साथी लोग भी धक्का मुक्की के बात को लेकर अश्लील मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे अमितेश कारे एवं राहुल डाहिरे द्वारा मना करने पर अभिषेक एन्थोनी एवं उसके अन्य साथी के द्वारा पुन जान से मारने की धमकी देते हुए अभिषेक एथोनी चाकू से अमितेश कारे को मारा, जिससे कमर व पीठ में चोट लगी है बीच बचाव करने पर राहुल डाहिरे को भी चाकू से मारा जिससे उसके सीने व पेट में चोट लगी है खून निकला है अन्य साथी लोग हाथ मुक्का लात से मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर  उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक  उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपी अभिषेक ऐन्थोनी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर किया गया । विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 109 BNS जोड़ी गई। आरोपियो को दिनांक 30/09/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त घटना के संबंध में सूचना नहीं देने पर सिल्वर ऑक बार के बाउंसर व कर्मचारियों के विरोध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया

उक्त घटना के घटित होने पर बिलासपुर पुलिस ने जनता से अपील की है यदि ऐसे किसी भी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर मार पिट या अन्य घटना से बचें और घटना होने की स्थिति में सूचना तत्काल पुलिस को दे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!