
प्रथम मिक्स नेटबॉल सलेक्सन ट्रायल संपन्न 12 जिलो से खिलाड़ी हुए शामिल
छत्तीसगढ़/जाँजगीर चाँपा :- नेटबॉल स्टेट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा 25 सितम्बर को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में सलेक्सन ट्रायल रखा गया था। जिसमें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग,सक्ती, बलौदाबाजार भाटापारा, रायगढ़, धमतरी ,कोरबा, जांजगीर-चांपा जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।
जिलों से 12 पुरुष एवं 12 महिला कुल 24 खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों के फिटनेस टेस्ट एवं खेल के आधार पर सूची बनाई जाएगी जो चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा द्वारा सलेक्शन कमेटी गठित की गई थी जिसमें सलेक्टर के रूप में सुशील साहू , योगेश साहू ,अनूप यादव, उत्तम कुमार एवं राजेश राठौर शामिल हुए।
चयनित खिलाड़ी 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2024 तक कर्नाटका के बेंगलुरु में आयोजित पहली सीनियर नेशनल मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विवेकानंद विद्यालय के प्राचार्य मनोज पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं पूरी खेल सलेक्शन ट्रायल के दौरान मैदान पर उपस्थित रहे एवं खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।