Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छ.ग.के महासचिव का दायित्व मिला राजेश को

नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया से मिली मान्यता

छत्तीसगढ़/जांजगीर-चाँपा :- नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता मिलने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ पुनर्गठित की गई है । नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सुमन कौशिक व महासचिव ब्रिजेंदर सिंह की अनुमति से नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेटा (जशपुर) को बनाया गया है ।

वे गुजरात नेशनल गेम्स,गोवा में कांस्य पदक लाने वाली टीम में शामिल रही हैं । वही नेशनल इवेंट में गोल्ड मेडलिस्ट छग.टीम के सदस्य रहे जांजगीर के राजेश राठौर को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि नेटबॉल की नर्सरी तैयार करने के साथ उनके द्वारा लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट टीम के हिस्सा रहे हैं राजेश राठौर
2020-21 के लिए छत्तीसगढ़ टीम को गोल्ड मेडल मिला था । इस टीम के में राजेश राठौर शामिल थे । 2006-07 में नेटबॉल जूनियर नेशनल में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में भी वे शामिल रहे जिसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीद कौशल यादव पुरस्कार 2006-07 में प्राप्त हुआ था ।

ट्राईबल एरिया जशपुर ज़िले के बगीचा क्षेत्र से आने वाली मीना केरकेट्टा के खेल की दक्षता को देखते हुए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें खुद ट्रेंड करने का फैसला लेते हुए उन्हें दिल्ली ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग के लिए भेजा। गुजरात नेशनल गेम्स एवं दिल्ली टीम से गोवा नेशनल गेम्स में भाग लेकर उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किया ।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!