Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

कवर्धा कांड की गूंज में कलेक्टर , एसपी बदले गए

छत्तीसगढ़/रायपुर :- मुख्यमंत्री के निर्देश पर कवर्धा जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कवर्धा के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कवर्धा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कवर्धा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि कवर्धा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

देखिए आदेश…

 

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!