Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरेंरायपुर

मुख्यमंत्री ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 17 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कानूनविद बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों में जागृति फैलाने के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी ने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे।

ठाकुर छेदीलाल जी की उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!