Advertisment
छत्तीसगढ़अपराध

व्हाट्सएप के माध्यम से रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी को डरा-धमका कर ऑनलाइन 54 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी पकड़े गए

फर्जी सिम कार्ड व आम लोगों के बैंक अकाउंट का आरोपी धोखाधड़ी करने में करते थे उपयोग

छत्तीसगढ़ 17 सितम्बर :- थाना रेंज साइबर बिलासपुर में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डॉ.संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में साइबर अपराध पर प्रहार किया गया है।

रेंज सायबर थाना द्वारा सायबर ठगी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में थाना रेंज साइबर बिलासपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घटना थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र से संबंधित है जिसकी विवेचना थाना रेंज साइबर बिलासपुर द्वारा किया जा रहा था। आरोपी फर्जी सिम कार्ड व आम लोगां के बैंक अकाउंट का आरोपी धोखाधडी करने में उपयोग करते थे।आरोपियों द्वारा ठगी की रकम को यूएसडीटी करेंसी में बदलकर प्राप्त करते थे। पीड़ित को पोर्नोग्राफी विडियों अपलोड करने, मनीलॉड्रिंग में संलिप्तता होने का हवाला देकर कर आरोपियों के द्वारा डरा-धमका मोबाईल से कॉल कर ऑनलाईन ठगी की जाती थी।

आरोपियों द्वारा रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक में जमा पैसों के साथ-साथ म्यूच्वल फण्ड में किये निवेश को भी मनीलॉड्रिंग के जांच के नाम पर ठगा गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 07/2024 धारा 318(4) 3(5) बीएनएस एवं 66(डी) आई.टी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी :-1.विजय पिता ओमप्रकाश उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 ढ़ाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा) 2.अमित जालप पिता राजेन्द्र जालप उम्र 23 वर्श निवासी वार्ड नम्बर 08 शादुलशहर थाना शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) 3. निखिल पिता रमेशचंद्र सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी सरस्वती नगर म.न. 33बी श्रीगंगानगर थाना सदर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) के रहने वाले है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार विवरणः-अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी जयसिंह चन्देल पिता स्व. श्री भागवत सिंह चन्देल उम्र-71 पता-बी207 अजेय नगर सि. लाईन बिलासपुर (छ.ग.) को दिनांक 24.06.2024 को फोन कर अवैध पोर्नाग्राफी वीडियो अपलोड करने पर थ्प्त् दर्ज होने तथा मनीलॉड्रिंग के प्रकरण में खाता संलिप्त होने के नाम पर डरा धमका कर सायबर ठग द्वारा अलग-अलग तिथियों में कुल 54,30,000/- रुपये की ठगी करने पर प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी सायबर क्राईम पोर्टल में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित कर, एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा तकनीकी जानकारी नियमित प्राप्त किया जा रहा था जिसके आधार पर हरियाणा एवं राजस्थान प्रांत में संदेहियो द्वारा प्रार्थी के साथ ठगी की घटना करने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया बाद अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी रेंज सायबर बिलासपुर के नेतृत्व में विशेष टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, एवं राजस्थान के लिये रवाना किया गया। विशेष टीम द्वारा लगातार एक सप्ताह तक संदेहियों के द्वारा अपने लोकेशन बदलते रहने पर टीम द्वारा लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबीश देकर संदेही आरोपी विजय पिता ओमप्रकाश उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 ढाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा), अमित जालप पिता राजेन्द्र जालप उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 08 शादुलशहर थाना शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) एवं निखिल पिता रमेशचंद्र सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी सरस्वती नगर म.न. 33बी श्रीगंगानगर थाना सदर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) को अलग-अलग स्थानों में संबंधित थानों के स्टाफ के सहयोग से पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपने आप को इडी के अधिकारी बताकर, डरा धमका कर तथा झांसे में लेकर पीड़ित के साथ ठगी करना एवं ठगी की राशि को बायनेंस के माध्यम से यूएसडीटी करेंसी में बदलकर ठगी राशि उपभोग करना बताया गया।

आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया गया एवं अपराध में प्रयुक्त आरोपियों द्वारा पेष 05 नग मोबाईल को गवाहो के उपस्थिति जप्त किया गया, आरोपियों को अपराध से अवगत कराकर विधिवत मौके पर गिरफ्तार किया गया, एवं संबंधित न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना रेंज सायबर बिलासपुर लाया गया जिसे अग्रिम कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सम्पुर्ण कार्यवाही में  उमेश कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक (शहर), अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक  निमितेश सिंह नपुअ. चकरभाठा के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह आरक्षक विजेन्द्र मरकाम, चिरंजीव कुमार्र का विशेष योगदान रहा

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!