
लड़की से सगाई कर लिया भरोसे में, बनाया अश्लील वीडियो, बदनाम करने की धमकी देकर करता रहा बलात्कार,भेजा गया जेल
छत्तीसगढ़/जांजगीर 15 सितम्बर :- शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को थाना जांजगीर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी ओम प्रकाश गढ़वाल पिता स्व. गोविंद प्रसाद गढ़वाल उम्र 31 वर्ष निवासी भाठापारा जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है।आरोपी के विरुद्ध धारा के तहत 376 ipc के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी भाठापारा जांजगीर निवासी ओम प्रकाश द्वारा पीड़िता के घर में जाकर उसके माता पिता को पीड़िता को पसंद करता हूं शादी करुंगा कहकर बोला और दिनांक 19.03.2023 को अपने परिवार वालो को साथ लेकर पीड़िता के घर आया और पीड़िता से शादी का सगाई किया उसके बाद आरोपी ओमप्रकाश पीड़िता को मिलने के लिये बुलाता था तब पीड़िता के घर वाले शादी के पहले जाने के लिये मना करते थे तब आरोपी ओमप्रकाश के द्वारा पीड़िता के घर में बोला की उसके दोस्त के घर बर्थडे पार्टी है, जिसमे जाना है और तुरंत वापस घर छोड़ दुंगा बोला और दिनांक 23.06.2023 को पीड़िता को अपने साथ ले गया। इसी दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता का जबरदस्ती दैहिक शोषण किया कुछ दिन के बाद ओमप्रकाश गढ़वाल के द्वारा पीड़िता से शादी करने से मना कर दिया और अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है, बोला की अश्लील विडियो बनाया हूं, कुछ करेगी तो बदनाम कर दुंगा विडियो को वायरल कर दूंगा कहकर धमकी दिया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान अरोपी ओम प्रकाश गढ़वाल निवासी भाठापारा जांजगीर थाना को घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबध में पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 15.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।