Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए

छत्तीसगढ़/जांजगीर 14 सितम्बर :- ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक  आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक-14 सितम्बर 2024 को प्री-प्रायमरी के नन्हे-मुन्हे बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के उदेश्य से जांजगीर स्थित विभिन्न गणेश पंडालों में विराजित भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं वहाँ के झांकियों को दिखाया गया। सर्वप्रथम संस्था प्रागंण से शिक्षक-शिक्षिकाओं के सरक्षंण में प्री-प्रायमरी के विद्यार्थियों को सुरक्षित गणेश पंडालों तक पहुचाया गया।

नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों ने कचहरी चौक स्थित श्री गणेश जी के दर्शन किए। कचहरी चौक का राजा के दर्शन करते हुए विद्यार्थी उत्साह एवं उमंग से झूम उठे, तथा गणेश जी के भक्तिमय गानों पर नृत्य भी किया। तत्पश्चात वाला मोहल्ला गणेश पंडाल स्थित श्री गणेश जी का दर्शन कराया गया।

वहाँ की झाकियों को देखकर नन्हें-मुन्हें विद्यार्थी उत्साहित हो उठे, प्रसाद स्वरूप उन्हें पोहा, जलेबी एवं कॉचलेट दिया गया। तत्पश्चात उन्हें सुरक्षित स्कूल प्रागंण लाया गया। विद्यार्थी भगवान श्री गणेश जी के दर्शन करके उत्साहित नज़र आए। इस गतिविधि के सफल क्रियान्वयन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ एवं ग्राउंड स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!