Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरें

मुख्यमंत्री साय से सतनामी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात

तेलासीपुरी धाम में आयोजित दशहरा मेला उत्सव के लिए दिया आमंत्रण

रायपुर 13 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में आये सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की । मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने तेलासीपुरी धाम में आयोजित दशहरा मेला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री  साय ने प्रतिनिधिमंडल को तेलासीपुरी धाम दशहरा मेला उत्सव में आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए मेला उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक  गुरु दयाल बंजारे, पूर्व विधायक  संजय ढीढी सहित सतनामी समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!