Advertisment
मनोरंजन

कपिल शर्मा पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘घमंड मत करो, मैं आपको टक्कर दूंगी’

NTN REPORT// टीवी और ओटीटी की दुनिया में कपिल शर्मा का द कपिल शर्मा शो सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। बॉलीवुड, टेलीविजन और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, अब तक एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत को शो में आमंत्रित नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर अब राखी सावंत ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

फाइल फोटो

इंटरव्यू में कपिल शर्मा पर साधा निशाना

फिल्मीबीट को दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने कपिल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बार-बार अप्रोच करने के बावजूद शो में नहीं बुलाया जा रहा है। राखी ने कहा कि यह बेहद गलत बात है और किसी को भी घमंड नहीं करना चाहिए।

राखी ने कहा कि,
“कपिल शर्मा मुझे अपने शो पर नहीं बुला रहे हैं। घमंड तो किसी का भी नहीं रहा। मैं आपको टक्कर दूंगी। बीच में आप गिरे थे, तब सलमान भाई ने आपको उठाया था, इसलिए किसी की बेइज्जती मत करो।”

‘मैं बिना स्क्रिप्ट के कॉमेडी कर सकती हूं’

राखी सावंत ने दावा किया कि उन्होंने कई बार कपिल शर्मा से उनके शो में शामिल होने की इच्छा जताई थी। राखी के मुताबिक, कपिल उन्हें यह कहकर टाल देते हैं कि वह खुद ही “रियल कॉमेडी” हैं।

राखी ने कहा,
“मैंने उन्हें करीब 10 बार अप्रोच किया कि मैं आपके साथ कॉमेडी शो करना चाहती हूं। लेकिन वो कहते हैं कि तुम खुद ही रियल कॉमेडी हो। बाकी लोग तो डायलॉग पढ़कर कॉमेडी करते हैं, जबकि मैं बिना पढ़े भी लोगों को हंसा सकती हूं।”

लोकप्रियता से डरते हैं कपिल?

राखी सावंत का कहना है कि कपिल शर्मा उनकी लोकप्रियता और कॉमिक अंदाज से डरते हैं। हालांकि, कपिल शर्मा की ओर से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

‘दादी की शादी’ की स्क्रीनिंग में भी नहीं दिखीं राखी

8 मई को दादी की शादी रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। हालांकि, राखी सावंत वहां भी नजर नहीं आईं।

फैन्स बोले- दोनों साथ आए तो होगा बड़ा धमाका

सोशल मीडिया पर फैन्स का मानना है कि अगर कपिल शर्मा और राखी सावंत एक साथ किसी कॉमेडी शो में नजर आते हैं, तो यह दर्शकों के लिए बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि राखी के बयान पर कपिल शर्मा किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!