Advertisment
Advertisment
भारतराज्य/शहर

UGC का ‘समानता एजेंडा’ या सवर्ण विरोधी साजिश?

अगड़ी जाति में जन्म लेना अब अपराध घोषित करने की तैयारी!

NTN NEWS REPORT //  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लाए गए नए समान अवसर केंद्र नियम अब शिक्षा सुधार नहीं, बल्कि सवर्ण समाज के खिलाफ खुली संस्थागत कार्रवाई के रूप में देखे जा रहे हैं। इन नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की शिक्षा व्यवस्था में अब जनरल कैटेगरी के छात्रों को पहले से ही दोषी मान लिया गया है—सिर्फ इसलिए क्योंकि वे आरक्षण विहीन परिवारों में पैदा हुए हैं।

समानता के नाम पर खुला पक्षपात

UGC के नए नियमों में तथाकथित ‘जाति-आधारित भेदभाव’ की परिभाषा में SC, ST और OBC को शामिल किया गया है, लेकिन जनरल कैटेगरी का कहीं कोई उल्लेख नहीं है
इसका सीधा अर्थ यह निकाला जा रहा है कि—

  • शिकायतकर्ता हमेशा आरक्षित वर्ग होगा
  • आरोपी स्वाभाविक रूप से सामान्य वर्ग का छात्र होगा
  • और फैसला पहले से तय मानसिकता के साथ लिया जाएगा

यह नियम न्याय नहीं, पूर्वाग्रह को वैधानिक रूप देता है।

सवर्णों के लिए न सुनवाई, न सुरक्षा

नए नियमों के तहत बनाए जाने वाले समान अवसर केंद्रों में—

  • OBC
  • SC
  • ST
  • दिव्यांग
  • महिलाएं

इन सभी का प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है, लेकिन जनरल कैटेगरी के लिए जानबूझकर दरवाजे बंद रखे गए हैं। यह सवाल अब तेज हो गया है कि— जब मंच ही एकतरफा होगा, तो न्याय कैसे मिलेगा?

कैंपस बनेंगे ‘जातिगत ट्रायल कोर्ट’?

UGC के नियमों के अनुसार, समान अवसर केंद्र को पुलिस, जिला प्रशासन, मीडिया और नागरिक समाज से भी समन्वय करना होगा। सवर्ण समाज का आरोप है कि यह व्यवस्था झूठे आरोपों को सामाजिक और कानूनी हथियार बनाने की तैयारी है, जहां—

  • बिना जांच नाम बदनाम होगा
  • बिना सबूत कार्रवाई होगी
  • और सामान्य वर्ग का छात्र मानसिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से कुचल दिया जाएगा

यह शिक्षा नहीं, डर का माहौल है।

सोशल मीडिया पर विस्फोट, #ShameonUGC बना राष्ट्रीय मुद्दा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #ShameonUGC ट्रेंड करते हुए हजारों यूजर्स ने इसे सवर्ण-विरोधी नियमावली करार दिया है।
एक यूजर ने लिखा—

“UGC के ये नियम यह मानकर बनाए गए हैं कि सामान्य वर्ग का छात्र जन्म से ही अत्याचारी है। यह संविधान नहीं, बल्कि वर्ग युद्ध की पटकथा है।”

दूसरे यूजर का कहना था—

“अब कॉलेज पढ़ाई के केंद्र नहीं, सवर्णों के लिए ट्रायल कैंप बनते जा रहे हैं।”

सवर्ण समाज का सीधा सवाल सरकार से

देशभर के जनरल कैटेगरी छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठन अब खुलकर सवाल उठा रहे हैं—

  • क्या समानता का अर्थ केवल सवर्णों को कटघरे में खड़ा करना है?
  • क्या बिना आरक्षण वाला परिवार अपराध की श्रेणी में आ गया है?
  • क्या सरकार शिक्षा संस्थानों में सामाजिक विद्वेष फैलाने की जिम्मेदारी UGC को सौंप चुकी है?

यह नियम सामाजिक सौहार्द तोड़ेंगे

सवर्ण समाज का स्पष्ट कहना है कि यदि UGC के इन नियमों को बिना संशोधन लागू किया गया, तो यह—

  • शिक्षा व्यवस्था में अविश्वास पैदा करेगा
  • कैंपस में जातिगत टकराव बढ़ाएगा
  • और समाज को स्थायी रूप से विभाजित कर देगा

अब मांग साफ है— या तो इन नियमों में जनरल कैटेगरी को समान अधिकार दिए जाएं, या सरकार यह स्वीकार करे कि यह नीति सवर्णों के विरुद्ध है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!