
जांजगीर में हॉकी का महाकुंभ: 25 से 28 दिसंबर तक जाज्वलयदेव चैंपियंस ट्रॉफी 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जिले में हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने, आधुनिक हॉकी तकनीकों से अवगत कराने और इस खेल को जन-जन तक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला हॉकी संघ जांजगीर-चांपा द्वारा जाज्वलयदेव चैंपियंस ट्रॉफी 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान, जांजगीर में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता के आयोजन में डायरेक्टर कृष्णा गढ़वाल, प्रतियोगिता समन्वयक अरुण झाझडिया तथा संयोजक राजीव ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रतियोगिता के दौरान जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
तीन वर्गों में होंगे रोमांचक मुकाबले : इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में कुल तीन वर्गों में मुकाबले खेले जाएंगे— पुरुष वर्ग: 8 टीमें बालिका वर्ग: 4 टीमें ,बालक सब-जूनियर वर्ग: 4 टीमें सभी वर्गों में दर्शकों को तेज़, तकनीकी और रोमांचक हॉकी मुकाबले देखने को मिलेंगे।
प्रमुख टीमों के कप्तान घोषित : प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रमुख टीमों के कप्तानों की घोषणा भी कर दी गई है— जांजगीर पैंथर: पुष्पेंद्र गढ़वाल , जांजगीर किंग्स: राज कटकवार, 7 स्टार जांजगीर: चंद्रजीत सोनवान , जांजगीर टाइगर: सोमदेव खरे, मेजर ध्यानचंद अकादमी: उमाशंकर चंद्रेश, जांजगीर चैलेंजर: दीपक खरसन इसके अलावा कोरबा हॉकी अकादमी एवं बालकों हॉकी सेंटर की टीमें भी प्रतियोगिता में शिरकत कर प्रतिस्पर्धा को और रोमांचक बनाएंगी।
आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम : जिला हॉकी संघ जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा एवं सचिव राकेश गढ़वाल के नेतृत्व में संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
इनमें प्रमुख रूप से देवा गढ़वाल, अजीत गढ़वाल, सुमित सोनवान, राजेश्वर कहरा, टिंगा सारथी, पवन कहर, नर्मदा पैगवार, रविन्द्र टंडन, अमित परमहंस, प्रीतम गढ़वाल, राजकुमार ताम्रकार, प्रदीप कुमार, पप्पू सारथी, अक्षय धीवर, बादल गढ़वाल, रितेश बर्मन, अमित कहर, रवि काटकवार, सुशील सिंह, सतीश शर्मा, राहुल गढ़वाल, ऋतिक कहरा, छबिलाल, संजना साहू, सोनाली यादव, खुशबू साहू, सीमा रोहिदास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी शामिल हैं।
आयोजकों ने जिले के खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहभागी बनें।