
NTN REPORT//08 दिसम्बर 2025 | सक्ती थाना हसौद पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के गंभीर मामले में महज 18 घंटे के भीतर सराहनीय सफलता हासिल करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के कामठी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग को विभिन्न शहरों में लगातार लोकेशन बदलते हुए ट्रेन से लेकर जा रहा था, जिससे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
कैसे हुआ मामला दर्ज?
दिनांक 06.12.2025 को प्रार्थिया ने थाना हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्ष 09 माह की नाबालिग बेटी सुबह 4 से 5 बजे के बीच घर से अचानक लापता हो गई। खोजबीन के बाद जानकारी नहीं मिली, जिससे परिजनों को आशंका हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा लड़की का अपहरण किया गया है। रिपोर्ट पर थाना हसौद में अप.क्र. 211/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित विवेचना शुरू की गई।
एसपी सक्ती के निर्देश पर एक्शन मोड में पुलिस
मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता के निर्देशन में थाना हसौद की विशेष टीम गठित की गई।
टीम में शामिल पुलिस अधिकारी— निरीक्षक राजेश पटेल, थाना प्रभारी हसौद , निरीक्षक अमित सिंह, प्रभारी सायबर सेल , प्र.आर. संजय शर्मा, प्र.आर. सुरेन्द्र खाण्डेकर , आर. राजेन्द्र कुर्रे
सायबर सेल की मानिटरिंग—लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था आरोपी टीम ने सतत आसूचना संकलन कर सायबर सेल की मदद से संदिग्ध नंबर की लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया। आरोपी लगातार अलग-अलग शहरों में अपना लोकेशन बदल रहा था और नाबालिग को लेकर ट्रेन के जरिए दिल्ली दिशा की ओर जा रहा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी सक्ती ने— एसपी बिलासपुर, एसपी रायपुर, एसपी दुर्ग, एसपी राजनांदगांव जीआरपी व आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर व्यापक खोज अभियान चलाया।
कामठी स्टेशन से आरोपी पकड़ा गया, नाबालिग सुरक्षित बरामद : लगातार ट्रैकिंग और संयुक्त समन्वय के बाद पुलिस टीम ने आरोपी ताहीद आलम को महाराष्ट्र के कामठी रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
आरोपी का विवरण— नाम: ताहीद आलम पिता: शेर मोह. अंसारी उम्र: 20 वर्ष निवासी: कोपा, थाना कोपा, जिला छपरा (बिहार) आरोपी को 08.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विशेष योगदान : इस सफल कार्रवाई में निम्न अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—जिसमें निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, थाना प्रभारी हसौद, निरीक्षक अमित सिंह, प्रभारी सायबर सेल, प्र.आर. संजय शर्मा , प्र.आर. सुरेन्द्र खाण्डेकरआर. राजेन्द्र कुर्रे रहें।