Advertisment
Advertisment
राज्य/शहर

खेल जगत के सच्चे लीजेंड टी.एस. प्रकाश राव : छत्तीसगढ़ के पहले अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी, आज भी पावरलिफ्टिंग में चमका रहे हैं दम

NTN NEWS REPORT// रायपुर। छत्तीसगढ़ का खेल इतिहास अपने स्वर्णिम अध्यायों में टी.एस. प्रकाश राव का नाम हमेशा गर्व से दर्ज करता है। राज्य के पहले अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाले राव ने भारतीय टीम का छह बार प्रतिनिधित्व किया और अपने शानदार खेल प्रदर्शन तथा अनुशासन से देश-प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को देखते हुए वर्ष 2005 में भारतीय रेल ने उन्हें टिकट कलेक्टर (टीटी) के पद पर नियुक्त किया। नौकरी और जिम्मेदारियों के बावजूद उनका खेल प्रेम आज भी बरकरार है।

पिछले छह वर्षों से टी.एस. प्रकाश राव पावरलिफ्टिंग में लगातार पदक जीत रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलताएँ अर्जित कर वे न केवल अपनी दूसरी खेल यात्रा को सफल बना रहे हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ का गौरव भी बढ़ा रहे हैं।

बास्केटबॉल से पावरलिफ्टिंग तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा और मेहनत जब मिलकर आगे बढ़ती हैं, तो उम्र और परिस्थितियाँ बाधा नहीं बनतीं। राव न केवल खुद मैदान में सक्रिय हैं, बल्कि खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपने मार्गदर्शन, अनुभव और प्रोत्साहन से वे कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में सहायक बने हैं।

टी.एस. प्रकाश राव का जीवन हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। एक सच्चा लीजेंड वही होता है, जो खुद नई ऊँचाइयाँ छूते हुए दूसरों को भी आगे बढ़ने की राह दिखाए। खेल के युवा प्रतिभाओं के लिए यह संदेश स्पष्ट है—वे उनसे प्रेरणा लें, ज़रूरतमंद बच्चों को प्रशिक्षण दें और उन्हें भी देश का गौरव बनने का अवसर प्रदान करें।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!