
हसदेव पब्लिक स्कूल, लछनपुर चांपा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेले का भव्य आयोजन
NTN NEWS REPORT// हसदेव नदी के पावन तट पर सुरम्य वातावरण में स्थित सीबीएसई स्कूल चंद्रावली देवी झाझड़िया मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हसदेव पब्लिक स्कूल लछनपुर, चांपा में बाल दिवस एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2025 को विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेले का शानदार आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन तथा उप प्राचार्या कमल अंबवानी के मार्गदर्शन में किया गया।
उत्सव का उद्घाटन सर्वांगीण विकास शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन गुलाबानी ने किया। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि सहित समिति के सभी सदस्यों का अक्षत, तिलक और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञान प्रदर्शनी : 95 अनूठे मॉडलों ने आकर्षित किया ध्यान
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने कुल 95 मॉडलों का प्रदर्शन किया। इनमें प्रमुख रूप से—
सोलर सिस्टम, वॉटर प्यूरीफिकेशन मॉडल, ज्वालामुखी, एटीएम मशीन, रेस्पिरेटरी सिस्टम, ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर, ज्योमैट्रिकल पार्क, विंडमिल एनर्जी, टेस्ला क्वायल, न्यूक्लियर पावर प्लांट, सेंसर्ड स्ट्रीट लाइट, लेजर सिक्योरिटी हाउस, वाटर पंप, कार स्पीड लिमिट सिस्टम, ग्रेविटेशनल पुल, इलेक्ट्रिक बेल, एनर्जी एफिशिएंट स्मार्ट सिटी, रेस्पिरेटरी ऑर्गन, हार्ट फंक्शन, मैथ्स मॉडल, प्लाज्मा गन, रेन वाटर डिटेक्टर, कार्बन प्यूरीफिकेशन सिस्टम, ट्रेन ट्रैक चेंजिंग सिस्टम, 3डी शेप्स मैथ्स प्वाइंट, स्मार्ट इरिगेशन इन स्मार्ट विलेज आदि शामिल थे।
विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक कौशल को अभिभावकों, अतिथियों तथा विद्यालय प्रबंधन ने खूब सराहा।
आनंद मेला : बच्चों की पाक कला का प्रदर्शन
आनंद मेले में बच्चों ने अपनी पाक-कला का प्रदर्शन करते हुए कुल 25 फूड स्टॉल लगाए। इनमें पानी पुरी, चाट, इडली, डोसा, दही बड़ा, पाव भाजी, चाऊमीन, पास्ता, वेज रोल, पिज़्ज़ा, सैंडविच, बर्गर, पेस्ट्री, गुलाब जामुन, चमचम, रसमलाई, काजू कतली, कोल्ड ड्रिंक, जूस, टी स्टॉल सहित विभिन्न देशी व पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। अभिभावकों, विद्यार्थियों और अतिथियों ने सभी स्टॉलों पर व्यंजनों का स्वाद लिया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
अतिथियों ने की सराहना, बच्चों को मिली बधाई
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेले के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए आयोजनकर्ता टीम और सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में सहभागिता से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
कार्यक्रम में रही व्यापक उपस्थिति
इस अवसर पर सर्वांगीण विकास शिक्षा समिति के सचिव अरुण कुमार झा, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, समिति के सभी सदस्य, उप प्राचार्या कमल अंबवानी, मैनेजर जवाहरलाल यादव, पालकगण, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कार्यालयीन कर्मचारी, बस चालक व परिचालक तथा स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम दिनभर उत्साह, रचनात्मकता और आनंद से भरपूर रहा तथा सभी ने विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेले का खूब आनंद लिया।