Advertisment
अपराधराज्य/शहर

Anti Narcotics Task Force और थाना बसना पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

आयशर ट्रक में छिपाकर गांजा की तस्करी करते दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// महासमुंद। Anti Narcotics Task Force की टीम और थाना बसना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहे एक आयशर ट्रक से 60 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई गई है। वहीं ट्रक एवं मोबाइल समेत कुल जब्ती की कीमत 22 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से अवैध गांजा का बड़ा खेप ट्रक में छिपाकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना बसना पुलिस एवं Anti Narcotics Task Force की टीम ने जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की।

पलसापाली बैरियर पर चेकिंग के दौरान आयशर ट्रक क्रमांक UP 72 BT 3907 को रोका गया। वाहन में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम —
1️⃣ सद्दाम हुसैन पिता रिजवान हुसैन, उम्र 34 वर्ष, निवासी पंडरीजबर, थाना कन्धई हनुमानगंज, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
2️⃣ कियामुद्दीन पिता कमरूद्दीन, उम्र 26 वर्ष, निवासी ताला, थाना कन्धई हनुमानगंज, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) बताया।

वाहन की तलाशी के दौरान ट्रक की तालपतरी के नीचे छिपाकर रखे तीन बोरे मिले, जिनमें कुल 60 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश में बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 12 लाख रुपये मूल्य का गांजा, 10 लाख रुपये मूल्य का ट्रक और 10 हजार रुपये मूल्य के दो मोबाइल जब्त किए।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह पूरी कार्रवाई Anti Narcotics Task Force एवं महासमुंद पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से की गई है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!