Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार — अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

NTN NEWS REPORT// अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया था। पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की है।

मामले का विवरण इस प्रकार है —
दिनांक 18 जुलाई 2025 को थाना अकलतरा क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपहृता एवं आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। सतत् प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया।

पूछताछ के दौरान अपहृता ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार पाटले (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, रहसबेडा, अकलतरा द्वारा शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 238(ख) भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में सहयोगी अधिकारीगण : इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर, तथा आरक्षक राजा रात्रे
का सराहनीय योगदान रहा। अकलतरा पुलिस की यह त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही पुलिस की संवेदनशीलता एवं सतर्कता का प्रतीक है, जिससे बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता पुनः स्थापित हुई है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!