Advertisment
अपराधराज्य/शहर

नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार — एसीबी की बड़ी कार्रवाई

NTN NEWS REPORT//बिलासपुर। एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार सीपत देश कुमार कुर्रे को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी माताजी के नाम पर ग्राम बिटकुला में लगभग 21 एकड़ कृषि भूमि है। माताजी के निधन के बाद भूमि पर फौती दर्ज कर उसके तथा उसके भाई-बहनों के नाम नामांतरण करवाने के लिए जब वह नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे से मिला, तो उन्होंने उक्त कार्य के एवज में 1,50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

प्रार्थी रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। एसीबी ने शिकायत की जांच-पड़ताल कर सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा मोलभाव के बाद 1,20,000 रुपये लेने पर सहमति दी गई।

आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्यवाही करते हुए आरोपी नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को प्रार्थी से प्रथम किश्त के रूप में 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!