
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम कन्हाईबंद में नशामुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत ग्राम कन्हाईबंद, चौकी नैला क्षेत्र में नशामुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति, सायबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि नशा पान व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहने की प्रेरणा दी जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने सायबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी।
सायबर सुरक्षा संबंधी मुख्य बिंदु :
किसी भी अनजान लिंक या संदेश पर क्लिक न करें। , डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें। ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें। सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करें। सायबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करें।
यह जनजागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ने ग्राम कन्हाईबंद पहुंचकर नागरिकों को सायबर अपराधों और नशे से संबंधित जोखिमों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में निरीक्षक सावन सारथी (चौकी प्रभारी नैला), ग्राम सरपंच विनोद कुमार गोयल, प्रभाकर तिवारी एवं गांव के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।