Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

विधायक बालेश्वर साहू पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, 43 लाख 78 हजार रुपए की निकासी का आरोप

फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर पौने 43 रुपए निकाला बैंक से

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उस समय का है जब वे बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगी सेल्समेन गौतम राठौर के साथ मिलकर एक किसान और उसके परिजनों के फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान लगाकर लगभग 43 लाख 78 हजार रुपए बैंक से निकाल लिए।

फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, आवेदक राजकुमार शर्मा, निवासी बम्हनीडीह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2015 से 2020 के बीच आरोपियों ने उसके साथ मिलकर धोखाधड़ी की। आरोपियों ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन दिलाने के बहाने उसका एचडीएफसी बैंक, चांपा में खाता खुलवाया और फिर 24 लाख रुपए की राशि अपने व अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर ली।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने राजकुमार शर्मा, उसकी मां जयतीन शर्मा और पत्नी नीता शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान लगाकर निकासी पर्चियों के माध्यम से राशि आहरण कर ली।

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इस मामले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और विक्रेता गौतम राठौर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 व 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जैजैपुर विधायक का विवादों से रहा है वास्ता : जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू का विवादों से पुराना नाता रहा है कभी मारपीट तो कभी कुछ और विवाद विधायक बनने से पूर्व भी उन पर घर घुसकर मारपीट करने का आरोप लग चुका है इसके अलावा कुछ समय पूर्व भी चांपा स्थित मकान में पड़ोसी से मारपीट के मामले में अपराध पंजीबद्ध हो चुका है यहां बताना जरूरी है कि अब जो मामला सामने आया है वह लगभग 10 साल पुराना है जब वे विधायक नहीं थे बतौर समिति प्रबंधक थे।

इस संबंध में एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चांपा थाना में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की विस्तृत जानकारी जांच के पश्चात प्राप्त होगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!