Advertisment
Advertisment
Uncategorized

बिलासपुर पुलिस ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन, मां दुर्गा से मांगी सुरक्षा और न्याय की शक्ति

NTN NEWS REPORT// बिलासपुर। विजयदशमी के पावन अवसर पर जिला पुलिस बिलासपुर द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) ने पुलिस लाइन बिलासपुर में पूजा अर्चना कर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा से शांति, सुरक्षा और उन्नति की कामना की।

कार्यक्रम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी, पुलिस जवान एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मां दुर्गा की पूजा के साथ ही जिला पुलिस में उपलब्ध सभी आधुनिक हथियारों — जैसे पिस्टल, राइफल और अन्य उपकरणों — की विधिवत पूजा की गई।

वार्षिक परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी विजयदशमी के अवसर पर पुलिस विभाग ने असत्य पर सत्य की विजय, अन्याय पर न्याय की स्थापना तथा सज्जनों की रक्षा के संकल्प के साथ देवी मां से शक्ति, साहस और आशीर्वाद की प्रार्थना की। पूजा के पश्चात प्रतीकात्मक रूप से कुछ अवाजी कारतूसों का फायर कर देवी मां को समर्पित किया गया।

शस्त्र पूजन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) गरिमा द्वैविदी, डीएसपी (मुख्यालय) रश्मित कौर चावला, सीएसपी (कोतवाली) आईपीएस गगन कुमार, सीएसपी (सिविल लाइन) निमितेश सिंह, डीएसपी (यातायात) शिव चरण सिंह परिहार, डीएसपी लालचंद मोहले, डीएसपी अनिता मिंज, डीएसपी भारती मरकाम, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी, पुलिसकर्मी, होमगार्ड एवं सशस्त्र बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी थाना एवं चौकियों में भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने विधिवत रूप से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!