
अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा
बेटों को भी होनी चाहिए मासिकधर्म के बारे में पूरी जानकारी ताकि वह हमारी बेटियों की समस्या बेहतर ढंग से समझ सकें : काजल कसेर, सोशल ऐक्टिविस्ट
जांजगीर चाम्पा 28 मई 2025 // जिला हॉकी टीम के लड़के खिलाड़ियों को काजल कसेर ने मासिक धर्म संबंधित जानकारी दी, और इसके अलग अलग समाजिक, भौतिक पहलुओं पर चर्चा की, ताकि वह अपनी आस-पास की माता-बहनों और महिला खिलाड़ियों को जरूरत पड़ने पर मदद कर सके और उनकी परेशानियों को समझ सकें।

भारत में मासिक धर्म जैसी सामान्य किन्तु अति अहम भौतिक प्रकिया को हमेशा से पुरुषों से छुपा कर रखा गया जिसके चलते स्त्रियाँ बहुत सारी परेशानियों को साझा नहीं करती और कई तरह की शारीरिक मानसिक समस्याओं का शिकार होती रही हैं.
अपनी मासिकधर्म पर लिखित पुस्तक सुर्खलाल; प्रेमी या राक्षस को लड़कों को बाँटते हुए काजल ने रूढ़ियों को तोड़ने का संदेश दिया l