
रंजीत सिंह बने आल इंडिया गवर्मेंट ड्राईवर कंफेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
NTN NEWS REPORT// आल इंडिया गवर्मेंट ड्राईवर कंफेडरेशन की नई दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक हुई बैठक में सर्व सम्मति राष्ट्रीय अध्यक्ष वाई नागेश्वर राव एवं राष्ट्रीय महामंत्री विजय राम एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं शासकीय वाहन चालक संघ 165 के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय वाहन चालक संघ 165 के प्रदेश महामंत्री जांजगीर निवासी रंजीत सिंह को आल इंडिया गवर्मेंट ड्राईवर कंफेडरेशन का राष्ट्रिय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष वाई नागेश्वर राव, एवं विजय राम, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बैठक में कहा कि रंजीत सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने से छत्तीसगढ़ एवं पूरे देश में वाहन चालकों में एक नई जोश एवं ऊर्जा मिलेगी।
रंजीत सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने से राष्ट्रीय सह सचिव मिथलेश यादव,वाहन चालक संघ के वरिष्ठ संरक्षक उमेश सिंह,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पांडे, महामंत्री श्री राजू नायर, प्रवक्ता श्री जे के टंडन, वाहन चालक संघ जिला जांजगीर चांपा के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ श्रीवास,जिला सचिव एच एन सोनी, जिला कोषाध्यक्ष राजन, वरिष्ठ रामलाल यादव भरत मिश्रा, उपाध्यक्ष गायत्री चौबे, पुरूषोत्तम गढ़ेवाल, नित्या मिश्रा, शेष गिरी राव, प्रमोद पटेल, संजय तिवारी, त्रिशेन सिंह,सदस्य महेंद्र कंवर, चेतन सिंह, गणेश श्रीमोर, गोलू कहरा, शत्रुध्न कंवर, विकास धीवर, अभिषेक बरेठ,एवं प्रदेश के एवं जिले के सभी वाहन चालकों ने हर्ष व्यक्त किया है