
गणेश चतुर्थी एवं नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए थाना चांपा मूर्तिकारों की बैठक आयोजित…
NTN NEWS REPORT// गणेश चतुर्थी एवं नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए थाना चांपा क्षेत्र के समस्त मूर्तिकारों की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी मूर्तिकारों को यह समझाइश दी गई कि वे केवल देवी-देवताओं की मूल स्वरूप अनुसार मूर्तियों का निर्माण करें।
मूर्तिकारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की स्टाइलिश, फिल्मी शैली या विकृत स्वरूप की मूर्तियाँ नहीं बनाई जाएँगी। यदि ऐसा किया जाता है तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
यह कार्रवाई स्थानीय धार्मिक अनुयायियों द्वारा पुलिस अधीक्षक, जिला जांजगीर-चांपा को दिए गए ज्ञापन के परिपालन में की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने मूर्तिकारों की तैयार मूर्तियों का निरीक्षण किया तथा यह सुनिश्चित किया कि सभी मूर्तियाँ भगवान के परंपरागत स्वरूप में ही हों।
इस अवसर पर मूर्तिकारों ने भी प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण समर्थन करते हुए लिखित में सहमति दी कि वे आगे से केवल देवी-देवताओं की मूल स्वरूप की मूर्तियों का ही निर्माण करेंगे।
पुलिस विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे पर्व-त्योहारों को सामाजिक सौहार्द एवं परंपरागत मर्यादा के साथ मनाएँ और किसी भी प्रकार की भ्रामक या विकृत मूर्ति निर्माण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।