Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जल आवर्धन योजना बनी मुसीबत: हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी संकट, सड़कों व पाइपलाइन की बदहाली से 500 परिवार परेशान, एक बड़ा सवाल आखिर कब तक जीना पड़ेगा बदहाली में ?

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। में पिछले एक माह से जल आवर्धन योजना के तहत चल रही खुदाई ने कॉलोनी वासियों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह की गई खुदाई के कारण न केवल पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है, बल्कि पूर्व में बिछी पाइपलाइन और सीवर लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगभग 500 परिवार पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। आखिर शासन प्रशासन या जिम्मेदार विभागों की क्या मजबूरी होती है जो ये ठेकेदार को मनमानी करने से रोकने की बजाय उन्हीं के गुणगान करने में लगे रहते है ऐसी अंधभक्ति में तल्लिन रहते है कि ठेकेदार के गलत कार्य मनमानी और हठधर्मिता के आगे नतमस्तक होते है? आखिर क्या मजबूरी होती है? समझ से परे है जहां एक ओर छत्तीगढ़ की विष्णु देव सरकार लगातार जनहितैषी फैसले लेकर अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है लोगो की समस्याओं को दूर करने लगातार फैसले ले रही है वही हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी जांजगीर में लोगो की समस्याओं चाहे वह सफाई हो, सीवर लाइन हो,पीने के पानी की उपलब्धता हो , जीर्ण शीर्ण गार्डन हो, टूटी सड़के हो कि मरम्मत के बजाय जिम्मेदार विभागों के द्वारा दिन प्रतिदिन निराकरण करने की बजाय उसी में झोंक कर नरकीय जीवन जीने को मजबूर कर दिया जा रहा है आखिर यह सब कब तक यह समस्त कालोनी वासियों के लिए एक यक्ष प्रश्न बन चुका है आखिर कब तक…?

कालोनी हैंडओवर लेने में छूट रहे पसीने,राज्य सरकार के आदेश की कर रहे अनदेखी

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि नगर पालिका जांजगीर के द्वारा हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी जांजगीर को हैंड ओवर लेने में पसीने छूट रहे है जबकि कुछ दिनों पहले राज्य सरकार के द्वारा हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी जांजगीर को नगर पालिका जांजगीर द्वारा रख रखाव मेंटेनेंस सम्बन्धी कार्य करने की घोषणा की गई जिसका जोर शोर से प्रचार प्रसार भी किया गया परन्तु आज तक कालोनी हैंड ओवर नहीं हो पाई जिसका खामियाजा कालोनी में निवासरत लगभग 500 परिवार भोग रहे है। राज्य सरकार के आदेश की अनदेखी समझ से परे है? क्या नगर पालिका जांजगीर राज्य सरकार से बड़ी हो गई जो आज तक कालोनी को हैंड ओवर नहीं लिया गया यह सवाल लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया है नगर पालिका राज्य सरकार के आदेश की अनदेखी आखिर कैसे कर सकती है? स्थानीय लोगों का कहना है कि खुदाई के दौरान पुरानी मजबूत पाइपलाइनें तोड़ दी गईं और मरम्मत के नाम पर निम्न गुणवत्ता के पाइप जोड़कर अस्थायी काम किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप अधिकांश घरों में पानी का प्रेशर समाप्त हो गया है और कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा।

मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति

निवासियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य केवल दिखावे के लिए किया जा रहा है। जहां पहले मजबूत कनेक्शन थे, वहां अब अस्थायी जोड़ लगाए गए हैं, जिससे जगह-जगह से पानी रिस रहा है। सड़कों पर गंदा पानी बहता देखा जा सकता है, जिससे संक्रमण और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

विरोध करने पर बदसलूकी

कॉलोनीवासियों के अनुसार, जब गुणवत्ता पूर्ण कार्य की मांग की जाती है तो ठेकेदार के कर्मचारी बदतमीजी से पेश आते हैं और नगर पालिका में शिकायत करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कई बार गड्ढों को खुला छोड़कर चले जाने की धमकी भी दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यस्थल पर न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहता है और न ही कोई इंजीनियर निरीक्षण के लिए आता है।

सड़कों की हालत जर्जर, वाहन धंसने का खतरा

25 जनवरी 2026 से खुदाई कार्य शुरू हुआ था, जिसमें कॉलोनीवासियों ने सहयोग करते हुए अपने घरों से बिजली तक उपलब्ध कराई थी। आश्वासन दिया गया था कि कार्य प्रारंभ होने के 15 से 20 दिनों के भीतर सड़कों को पूर्व स्थिति में कंक्रीट कर दिया जाएगा। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि कई स्थानों पर सड़कें धंस रही हैं। बिना बारिश के ही सड़कें पानी से लबालब हैं और वाहन फंसने की स्थिति बन रही है। गर्मी का मौसम आने से पहले ही पेयजल का भारी दुरुपयोग हो रहा है, जिससे भविष्य में और गंभीर जल संकट की आशंका जताई जा रही है।

विभागों की खींचतान में पिस रहे निवासी

नगर पालिका का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड को कॉलोनी का हैंडओवर लेना है, जबकि हाउसिंग बोर्ड की ओर से ऐसी कोई स्पष्ट प्रक्रिया फिलहाल नहीं बताई गई है। विभागीय खींचतान और ठेकेदार की मनमानी के बीच कॉलोनीवासी परेशान हैं।

नगर पालिका जांजगीर द्वारा सहायक अभियंता गृह निर्माण मंडल उप संभाग जांजगीर से अनुमति मांगे जाने संबंधी पत्र

बिना अनुमति पाइपलाइन बिछाने का आरोप
25 जनवरी 2026 से हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी में जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार के द्वारा चालू किया जाता है और नगर पालिका के द्वारा है सहायक अभियंता कार्यालय हाउसिंग बोर्ड से अनुमति 12/02/ 2026 को पत्र जारी कर मांगी जाती है सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है आखिर इतनी मेहरबानी क्यों ?  इस संबंध में कॉलोनी वासियों के द्वारा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों से पाइप लाइन बिछाने जारी दिशा निर्देशों के बारे में पूछा गया तो हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए हाउसिंग बोर्ड से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन कॉलोनी में नई पाइपलाइन बिछाने की औपचारिक अनुमति नहीं दी गई। उनसे तोड़ फोड़ होने पर मरम्मत संबंधी और हैंड ओवर लेने संबंधी बातें रखी गई जिस नगर पालिका के द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया इसके बावजूद नगर पालिका और ठेकेदार ने मनमानी करते हुए कॉलोनी में खुदाई शुरू कर दी। और आज स्थिति यह है कि पूरे कालोनी की सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है अब इन सड़कों का रख रखाव मेंटेनेंस कैसे होगा ?

कलेक्टर से करेंगे शिकायत

कालोनी की बदहाल स्थिति से त्रस्त कॉलोनीवासी अब जिला कलेक्टर से सामूहिक शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाए, क्षतिग्रस्त जल एवं सीवर लाइन की समुचित मरम्मत कराए और सड़कों को पूर्ववत दुरुस्त करे।

कॉलोनी के लगभग 500 परिवारों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!