Advertisment
Advertisment
राज्य/शहर

सशक्त लोकतंत्र का आधार : सत्यापित मतदाता — जिलेवासियों से S.I.R फॉर्म भरने की अपील 

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। लोकतंत्र को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता सूची के सत्यापन का महाअभियान जारी है। इसी क्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने मतदाता परिचय पत्र का सत्यापन अवश्य कराएं तथा S.I.R फॉर्म भरकर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें।

कमल किशोर पटेल ने कहा कि “सशक्त लोकतंत्र की नींव सत्यापित मतदाता होते हैं।” उन्होंने सभी नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज रहना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में मतदान अथवा अन्य शासकीय कार्यों में कोई बाधा न आए।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह करते हुए बताया कि— S.I.R फॉर्म को प्रत्येक पात्र मतदाता भरें। सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज सही एवं अद्यतित रखें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अपने बी.एल.ओ या वार्ड पार्षद कार्यालय से संपर्क करें। अधिक जानकारी हेतु छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं।

कमल किशोर पटेल ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी है, और इसमें सहभागी होकर प्रत्येक व्यक्ति लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान दे सकता है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!