
VB-G RAM G जनजागरण अभियान को धार देने भाजपा छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय समन्वय टोली का गठन
NTN NEWS REPORT रायपुर,4 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को व्यापक बनाने के उद्देश्य से “VB-G RAM G जनजागरण अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तरीय समन्वय टोली का गठन किया गया है।
यह गठन भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo के निर्देशानुसार किया गया है। अभियान के सुचारु संचालन, रणनीतिक समन्वय एवं प्रदेशभर में जनजागरण गतिविधियों को गति देने के लिए यह टोली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रदेश स्तरीय समन्वय टोली इस प्रकार है —
संयोजक
यशवंत जैन
सदस्य
पूनम चन्द्राकर
नीलकंठ टेकाम
डॉ. राजीव सिंह
आलोक सिंह ठाकुर
कृष्णबिहारी जायसवाल
प्रदेश स्तरीय यह टोली VB-G RAM G जनजागरण अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक गतिविधियों का समन्वय, जनसंपर्क विस्तार तथा अभियान के लक्ष्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार, इस अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों, बैठकों एवं गतिविधियों में उक्त टोली समन्वयक की भूमिका निभाएगी।
प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह टीम अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी योगदान देगी और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
देखिए आदेश…
