Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

पत्रकारों के सम्मान में अनूठी पहल: संजीवनी हॉस्पिटल में डॉ. गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय स्थित संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में डॉ. गौरीशंकर कश्यप की स्मृति में पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में जांजगीर-चांपा क्षेत्र के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वास्थ्य शिविर के दौरान उपस्थित विधायक कश्यप ने कहा कि डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप अपने चिकित्सकीय ज्ञान और अनुभव का उपयोग निरंतर समाज की भलाई के लिए करते आ रहे हैं। पत्रकारगण भी समाज का अभिन्न अंग हैं, जो जनहित और समाजहित के लिए सदैव कार्यरत रहते हैं। इसी भावना के तहत यह स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित किया गया।

रविवार सुबह 9 बजे शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमें पत्रकार देव कुमार पाण्डेय, पुरुषोत्तम राठौर, राजेश सिंह क्षत्री, शशि भूषण सोनी, शैलेश शर्मा, संजय यादव, निलेश तिवारी, गोपाल शर्मा, योगेश शर्मा, उमेश कुमार कश्यप, लखेश्वर यादव, मनीष चंद्रा, मनोज थवाईत, मुरली नायर, हर्षित तिवारी, सीताराम नायक, हरीश सहित अनेक पत्रकारों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

संजीवनी हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जांजगीर के संचालक डॉ. लोकेंद्र कश्यप ने बताया कि इस मेगा हेल्थ कैंप में ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ईको, ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट, टी.एम.टी. (ट्रेडमिल टेस्ट), डेंटल चेकअप सहित विभिन्न प्रकार की जांचें निःशुल्क की गईं।इस शिविर में 25 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया, 30 से अधिक लोगों का ईसीजी किया गया, वहीं 65 लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांचें की गईं। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र कश्यप, वसुंधरा कश्यप (सीनियर डेंटल सर्जन), डॉ. निकिता सिंह (जनरल फिजिशियन) सहित जानू चश्मा घर एवं संजीवनी हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर पत्रकारों एवं उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। वर्तमान समय में जब अधिकांश संस्थानों में बिना शुल्क कोई सेवा उपलब्ध नहीं होती, ऐसे में यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बेमिसाल जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है, जिससे पत्रकारों सहित आमजन में प्रसन्नता और संतोष का वातावरण देखा गया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!