
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रगतिशील पेंशनर संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
पेंशनरों को शीघ्र 3% पेंशन राहत देने का दिया भरोसा
NTN NEWS REPORT// रायगढ़/जांजगीर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ (प्रांतीय शाखा) के वार्षिक वॉल कैलेंडर का विमोचन प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा उनके रायगढ़ निवास में आयोजित एक संक्षिप्त एवं गरिमामयी समारोह में किया गया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ने प्रदेश के समस्त पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में पेंशनरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है और भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन राज्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
कैलेंडर विमोचन समारोह में प्रगतिशील पेंशनर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आर.के. थवाईत, रायगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद नायक, प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र कुमार पटेल, उप प्रांतीय अध्यक्ष अरुण वर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता एवं जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष संतोष राठौर, प्रांतीय सचिव अशोक राठौर, रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर, वांय के पंडा, लोचन नायक, सचिव भूपेश चौबे, कोषाध्यक्ष अशोक राठौर सहित कार्यकारिणी सदस्य फिरतु दास महंत, केशव उपाध्याय, रूपराम पटेल, ज्वाला प्रसाद पटेल, नंदे एवं बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष आर.के. थवाईत ने पेंशनरों के लिए 3 प्रतिशत पेंशन राहत तथा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह वित्त मंत्री के समक्ष रखा। इस पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने यथाशीघ्र लाभ प्रदान करने का आश्वासन दिया।
समारोह के अंत में संघ के प्रतिनिधियों द्वारा वित्त मंत्री का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त जानकारी प्रगतिशील पेंशनर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आर.के. थवाईत, प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र कुमार पटेल एवं रायगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद नायक द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।