Advertisment
खेलछत्तीसगढ़

इंडो–नेपाल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बिलासपुर के दो छात्र करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

NTN NEWS REPORT// बिलासपुर। रेलवे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि बिलासपुर के रेलवे स्कूल से जुड़े दो होनहार खिलाड़ियों का चयन नेपाल में आयोजित होने वाली इंडो–नेपाल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 मार्च से 21 मार्च 2026 तक नेपाल में आयोजित की जाएगी।चयनित खिलाड़ियों में 18 वर्षीय शुभम साहू और 16 वर्षीय पियूष कैवर्त शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से बास्केटबॉल का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं।

शुभम साहू, पिता उत्तम कुमार साहू, सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल नं. 1, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के छात्र हैं। वहीं पियूष कैवर्त, पिता नंदू राम केवट, भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर के छात्र हैं। दोनों खिलाड़ी रेलवे स्कूल, बिलासपुर से भी संबद्ध हैं और रेलवे खेल परिसर में अभ्यास करते रहे हैं।

कोच, टी.एस. प्रकाश राव

इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में टी.एस. प्रकाश राव (टीटीआई, बिलासपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान रह चुके हैं। वर्तमान में वे रेलवे क्षेत्र के बच्चों को पेशेवर स्तर पर बास्केटबॉल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि बिलासपुर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि खेल क्षेत्र में रेलवे परिवार का योगदान निरंतर बढ़ रहा है। इसी क्रम में पिछले लगभग छह वर्षों से प्रकाश राव वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग में बिलासपुर रेलवे, भारतीय रेलवे और छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व भी करते आ रहे हैं।

दोनों खिलाड़ियों के चयन से बिलासपुर एवं रेलवे परिवार में हर्ष का माहौल है। रेलवे स्कूल प्रबंधन, क्षेत्रीय अधिकारी, शिक्षकगण एवं खेल प्रेमियों ने शुभम और पियूष को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने की कामना की है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!