
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की पूर्व संध्या पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया नमन
NTN REPORT// जांजगीर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की पच्चीसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को जिला मुख्यालय जांजगीर के अटल चौक स्थित अटल परिसर में दीप प्रज्वलन कर भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी का पुण्य स्मरण किया गया। कार्यक्रम में वाजपेयी जी के योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अभिमन्यु राठौर, अनुराग तिवारी, चमन, शिव सिंह, चंद्रकांत रात्रे, सूर्यकांत सिंह, सुरेंद्र यादव, कालू सेन, कुलदीप सिंह, समर्थ सेन तथा अवनीश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और राज्य गौरव से ओत-प्रोत वातावरण रहा। उपस्थित जनों ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।