Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

प्रशिक्षण महाभियान 2026: अमर सुल्तानिया ने संगठन विस्तार के दिए मंत्र, बूथ स्तर तक मजबूती का आह्वान

NTN NEWS REPORT // जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का अभियान तेज गति से जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं जांजगीर-चांपा जिले के वरिष्ठ नेता अमर सुल्तानिया ने जिले के आधा दर्जन से अधिक मंडलों में प्रशिक्षक के रूप में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से संगठन की रीति-नीति, विचारधारा, कार्यपद्धति एवं भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सुल्तानिया ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आमजन से सतत संपर्क बनाए रखने का संदेश दिया।


सांस्कृतिक धरोहर और कार्य विस्तार पर विशेष जोर

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान अमर सुल्तानिया ने ‘कार्य विस्तार’ के दो प्रमुख आयाम—भौगोलिक विस्तार और सामाजिक विस्तार—पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल राजनीतिक सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रचेतना जागृत करने का सशक्त साधन है।

जांजगीर-नैला मंडल के सप्तम सत्र में ‘छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर’ विषय पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात कर ही समाज का विश्वास अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक संरचना को समझते हुए संगठनात्मक कार्य करने का आह्वान किया।


इन केंद्रों पर हुए प्रशिक्षण सत्र

अमर सुल्तानिया ने जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा (नगर एवं ग्रामीण), नवागढ़, पामगढ़ के राहौद, कोड़ाभाट, शिवरीनारायण और नरियरा (तिलई) सहित विभिन्न प्रमुख केंद्रों पर प्रशिक्षण सत्रों को संबोधित किया।

जांजगीर ग्रामीण क्षेत्र के पचेड़ा में आयोजित शिविर में उन्होंने पन्ना प्रमुखों को मतदाता सूची के प्रत्येक घर तक संपर्क स्थापित करने की रणनीति समझाई। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लाभार्थियों से सतत संवाद बनाए रखने पर बल दिया।


सोशल मीडिया और युवा शक्ति को जोड़ने पर बल

डिजिटल युग की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करते हुए सुल्तानिया ने सोशल मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, पॉडकास्टर्स और युवा मतदाताओं को विचारधारा से जोड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना समय की आवश्यकता है।


‘चरैवेति-चरैवेति’ का संदेश

प्रशिक्षण सत्रों के समापन अवसर पर अमर सुल्तानिया ने ‘चरैवेति-चरैवेति’ (निरंतर चलते रहना) के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सतत परिश्रम, अनुशासन और समर्पण ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।

इन आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख एवं बड़ी संख्या में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!