Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपा

हसदेव नदी में दर्दनाक हादसा: तीन मासूमों की नदी में डूबकर मौत, SDRF-नगर सेना की बड़ी रेस्क्यू कार्रवाई

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 10 दिसम्बर 2025। चांपा क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां हसदेव नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए। परिजनों की सूचना पर देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान बुधवार सुबह फिर शुरू हुआ और तीनों बच्चों के शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किए गए।

लापता बच्चे :  नेल्सन एक्का (15 वर्ष) युवराज उर्फ़ यश राठौर (14 वर्ष) रुद्र सिंह राज (11 वर्ष)

ऐसे हुई घटना की शुरुआत : सुबह 11 बजे तीनों बच्चे घर से निकले, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर चांपा से लगे हनुमान धारा पहुँचकर खोजबीन की। वहां घाट के पास बच्चों की साइकिल, मोबाइल, कपड़े और चप्पल मिले।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों को तैरकर नदी पार टापू की ओर जाते हुए देखा गया था, पर वे वापस नहीं लौटे। इससे डूबने की आशंका और गहरा गई।

रात में शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन : सूचना मिलने पर SDM चांपा और SDOP चांपा टीम के साथ मौके पर पहुँचे। अंधेरा होने के बावजूद सर्च लाइट की मदद से रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन तेज धारा और अंधकार के कारण कार्य रोकना पड़ा।

सुबह 7 बजे दोबारा शुरू हुआ अभियान — मिले तीनों शव
बुधवार सुबह SDRF, नगर सेना जांजगीर तथा ग्रामीणों की मदद से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए। शवों को सुरक्षित बाहर निकालकर थाना चांपा पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण इलाकों में नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!