Advertisment
ज्योतिष – वास्तु

आज का पंचांग, शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025: अक्षय नवमी, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा आज; शुरू हुआ चोर पंचक, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

NTN NEWS REPORT// 31 अक्टूबर। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जिसे अक्षय नवमी या आंवला नवमी के नाम से जाना जाता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है। आज शुक्रवार व्रत और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इसके साथ ही आज से चोर पंचक की शुरुआत भी हो रही है, जो अगले 5 दिनों तक रहेगा। मान्यता है कि पंचक काल में कीमती वस्तुओं के चोरी होने या नुकसान की संभावना रहती है

🌿 अक्षय नवमी का धार्मिक महत्व

अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे भोजन करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। कहा जाता है कि आंवले से अमृत की बूंदें टपकती हैं, जो स्वास्थ्य लाभ भी देती हैं। पूजा के बाद आंवले का दान करना शुभ माना गया है।

शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा विधि

जो लोग शुक्रवार का व्रत करते हैं, वे सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा में लाल गुलाब, कमल पुष्प, कमलगट्टा, सिंदूर, कुमकुम, धूप-दीप, बताशे और खीर का भोग लगाएं। इस दिन श्रीसूक्त या लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। जिनकी कुंडली में शुक्र दोष हो, वे सफेद या गुलाबी वस्त्र पहनें, इत्र लगाएं और खीर, दूध, शक्कर, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें। इससे शुक्र ग्रह बलवान होता है।

आज का पंचांग (31 अक्टूबर 2025)

तिथि: नवमी – प्रातः 10:03 बजे तक, उसके बाद दशमी। नक्षत्र: धनिष्ठा – सायं 6:51 बजे तक, फिर शतभिषा।      करण: कौलव – 10:03 ए.एम. तक, तैतिल – 9:43 पी.एम. तक, फिर गर योग: वृद्धि – 1 नवम्बर सुबह 4:32 तक, फिर ध्रुव पक्ष: शुक्ल ,वार: शुक्रवार, चंद्र राशि: मकर – 6:48 ए.एम. तक, फिर कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त एवं चंद्रोदय-चंद्रास्त

सूर्योदय: 6:32 ए.एम. , सूर्यास्त: 5:37 पी.एम. ,चंद्रोदय: 2:16 पी.एम., चंद्रास्त: 1:44 ए.एम. (1 नवम्बर)

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 4:49 ए.एम. – 5:41 ए.एम.,  अमृत काल: 8:19 ए.एम. – 9:56 ए.एम., अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए.एम. – 12:27 पी.एम. , विजय मुहूर्त: 1:55 पी.एम. – 2:39 पी.एम., निशिता मुहूर्त: 11:39 पी.एम. – 12:31 ए.एम. (1 नवम्बर) रवि योग: पूरे दिन

दिन के शुभ चौघड़िया

चर (सामान्य): 6:32 ए.एम. – 7:55 ए.एम., लाभ (उन्नति): 7:55 ए.एम. – 9:18 ए.एम., अमृत (सर्वोत्तम): 9:18 ए.एम. – 10:41 ए.एम., शुभ (उत्तम): 12:04 पी.एम. – 1:28 पी.एम., चर (सामान्य): 4:14 पी.एम. – 5:37 पी.एम.

🌙 रात्रि के शुभ चौघड़िया

लाभ (उन्नति): 8:51 पी.एम. – 10:28 पी.एम. , शुभ (उत्तम): 12:05 ए.एम. – 1:42 ए.एम. (1 नवम्बर), अमृत (सर्वोत्तम): 1:42 ए.एम. – 3:19 ए.एम. (1 नवम्बर), चर (सामान्य): 3:19 ए.एम. – 4:56 ए.एम. (1 नवम्बर)

आज के अशुभ समय

राहुकाल: 10:41 ए.एम. – 12:04 पी.एम., गुलिक काल: 7:55 ए.एम. – 9:18 ए.एम., यमगंड: 2:51 पी.एम. – 4:14 पी.एम.,  दुर्मुहूर्त: 8:45 ए.एम. – 9:29 ए.एम., और 12:27 पी.एम. – 1:11 पी.एम. चोर पंचक: आज सुबह 6:48 ए.एम. से कल सुबह 6:33 ए.एम. तक ,दिशाशूल: पश्चिम दिशा शिववास: प्रातः 10:03 ए.एम. तक गौरी संग, उसके बाद सभा में

धार्मिक आचार्य सुझाव : आज के दिन सफेद रंग का वस्त्र धारण करें, आंवले का सेवन करें और श्रीविष्णु-लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और स्थायी सुख की प्राप्ति होती है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!