
रायपुर 26 नवंबर 24// रायपुर के मुजगहन थाने अंतर्गत आज दिनांक 26.11.2024 को प्रार्थिया थाना मुजगहन आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ कल दिनांक 25.11.2024 के रात्रि को तीन लड़कों के द्वारा मेरे साथ दुष्कर्म की घटना कि गई है। जिसके संबंध में घटना की सूचना मिलने पर घटना की गंभीरता एंव संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबंध में पतासाजी हेतु अति. पु.अ. कीर्तन राठौर, नपुअ राजेश देवांगन, थाना प्रभारी मुजगहन आशीष सिंह एंव काईम ब्रांच रायपुर को निर्देशित किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के संबंध में तत्परता से पतासाजी कर प्रेमलाल साहू , राजू साहू , धनेश्वर उर्फ राधे निषाद तीनो निवासी कांदुल थाना मुजगहन को तत्काल गिरफ्तार किया गया । घटना के संबंध में जांच पर पता चला कि कल दिनांक शाम 05.30 बजे आरोपी प्रेमलाल साहू के साथ पीडिता का पूर्व में उसके मित्र के माध्यम से जान पहचान होने पर उसको मोबाईल से फोन करके प्रकरण की पीड़िता को फोन करके अपने घर बुलाया गया था। जिस पर पीड़िता अपने स्कुटी से आरोपी के बुलाये पते पर जाने के लिये निकली थी जिसके बाद पीड़िता द्वारा अपनी गाड़ी को एक दुसरे जगह रखकर तीनो आरोपियो के साथ उनके आटो में बैठकर उनके द्वारा बताये गये जगह पर पहुंची। जहां पर तीनो आरोपियो एवं पीड़िता ने एक साथ शराब का सेवन किये। उक्त तीनो आरोपी द्वारा पीडिता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित किया गया। उक्त घटना पर थाना मुजगहन में तत्काल अपराध कमांक 277/2024 धारा 70 बी.एन.एस कायमी कर विवेचना में लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरि. पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा तत्काल तत्परतापूर्वक विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
प्रकरण के आरोपीगण : 1. राजू उर्फ राजीव साहू पिता स्व. धनुष साहू उम्र 21 साल 2. प्रेमलाल साहू पिता शिवप्रसाद साहू उम्र 29 साल 3. धनेश्वर निषाद पिता बोधीराम निषाद उम्र 33 साल तीनो साकिनान ग्राम कांदुल थाना मुजगहन ।