Advertisment
जांजगीर-चांपाअन्य खबरें

संविधान दिवस: कलेक्टोरेट, जिला पंचायत सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन

जांजगीर चाम्पा 26 नवंबर 24// संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला पंचायत सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों के छात्र-छात्राओं और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया। अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और संविधान से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। प्रति वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों को संविधान की मूलभूत धारा और उद्देश्य से अवगत कराना है। जिले में संविधान दिवस को बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया और लोगो ने संविधान के अनुसार ही कार्याें को करने की बात कही।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!