
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026 : जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने जांजगीर में तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी 19 से
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा। सांसद लोकसभा जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े के निर्देशन में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026’ नामक तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन 19, 20 एवं 21 फरवरी 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड खोखरा, जांजगीर (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।
आयोजन के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं, किसानों, उद्यमियों एवं महिलाओं को विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं और सरकारी पहलों की विस्तृत जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा आयोजन
प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और लाभ उठाने की अपील की है।
प्रदर्शनी के प्रमुख केंद्र बिंदु
‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026’ प्रदर्शनी में विकास के विविध आयामों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रमुख विषय इस प्रकार हैं—
- कृषि एवं बागवानी
- हस्तकला एवं हस्तशिल्प
- वाणिज्य एवं व्यापार
- कृषि एवं पशुपालन
- अंतरिक्ष विज्ञान एवं परमाणु ऊर्जा
- इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक विकास
- आवास एवं शहरी विकास
- रक्षा अनुसंधान
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- वित्त, बैंकिंग एवं बीमा
- स्वास्थ्य एवं कल्याण
इन सभी क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं और उपलब्धियों को मॉडल, स्टॉल, प्रदर्शन सामग्री एवं विशेषज्ञों के माध्यम से समझाया जाएगा।
विशेष आकर्षण : आधार सेवा
प्रदर्शनी में ‘आधार सेवा’ को विशेष आकर्षण के रूप में शामिल किया गया है, जहां नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं की जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विकास की नई तस्वीर देखने का अवसर
आयोजन का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। प्रदर्शनी में विकास कार्यों की झलक, नवाचार, तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
सांसद कमलेश जांगड़े ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष आयोजन में शामिल होकर विकास की नई तस्वीर को करीब से देखें और शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
कार्यक्रम विवरण एक नजर में
19, 20 एवं 21 फरवरी 2026
सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
पुलिस परेड ग्राउंड खोखरा, जांजगीर (छत्तीसगढ़)