Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

सोना-चांदी चमकाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

भागलपुर (बिहार) से गिरफ्तार, जेवरात, नकदी व वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद

NTN NEWS REPORT// 06 जनवरी 2025 महासमुंद। थाना सिटी कोतवाली महासमुंद क्षेत्र में सोना–चांदी चमकाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी के मामले में महासमुंद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने इस संगठित ठगी के एक आरोपी को बिहार के भागलपुर जिले से गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से सोना-चांदी के जेवरात, चमकाने का पाउडर, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹2 लाख नगद राशि बरामद की गई है।ठगी की पूरी घटना : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 11:30 बजे, थाना महासमुंद क्षेत्र में दो अज्ञात व्यक्तियों ने सोना–चांदी चमकाने के बहाने महिला से ठगी की। आरोपियों ने पहले पीतल की बाल्टी साफ कर भरोसा जीता, इसके बाद पीड़िता सरिता चंद्राकर से चार सोने के कंगन एवं एक अंगूठी को गर्म पानी में डालकर साफ करने का झांसा दिया। इसी दौरान आरोपी जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।

ठगी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख आंकी गई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस : विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद महासमुंद पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कन्हैया प्रसाद शाह (उम्र 44 वर्ष) निवासी सबौर, जिला भागलपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लाया गया।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई : आरोपी के कब्जे से:
सोना–चांदी के जेवरात , जेवर चमकाने का पाउडर/सामग्री
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल , ₹2,00,000 नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता : यह संपूर्ण कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस एवं साइबर सेल महासमुंद की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में आगे की जांच कर रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!