Advertisment
Advertisment
मनोरंजन

‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज: अनन्या पांडे–लक्ष्य की इंटेंस लव स्टोरी, 22 मई को होगी रिलीज

NTN NEWS REPORT// मुंबई। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का अपना अलग ही क्रेज है। 2025 की सुपरहिट ‘सैयारा’ के बाद अब एक और लव स्टोरी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो कॉलेज रोमांस से लेकर ट्रैजिक लव स्टोरी तक की झलक दिखाता है।

टीजर में दिखी जुनूनी मोहब्बत की कहानी

फाइल फोटो

टीजर की शुरुआत लक्ष्य ललवानी के डायलॉग— “प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है…” से होती है। इसके बाद कुछ ही सेकेंड में अनन्या और लक्ष्य के बीच गहरी केमिस्ट्री देखने को मिलती है। रोमांटिक म्यूजिक और इंटीमेट सीन्स के साथ नई जनरेशन की लव स्टोरी को पेश किया गया है।

कॉलेज लाइफ से शुरू होती यह कहानी दो युवाओं के गहरे प्यार को दिखाती है। टीजर में कई किसिंग सीन और इमोशनल मोमेंट्स हैं, जो फिल्म के इंटेंस रोमांटिक टोन का संकेत देते हैं।

‘लेजेंड्री लव स्टोरी’ का ट्रैजिक इशारा

टीजर में एक अहम डायलॉग कहानी की दिशा तय करता नजर आता है। जब अनन्या का किरदार कहता है— “हमारी लव स्टोरी लेजेंड्री होगी”, तब लक्ष्य जवाब देते हैं— “लेजेंड्री लव स्टोरी का अंत हमेशा ट्रैजिक होता है।”

इसके बाद कहानी फेयरी टेल रोमांस से आगे बढ़ते हुए जुदाई, तड़प और दर्द की ओर मुड़ती दिखाई देती है। टीजर के अंतिम हिस्से में हीरो का हिंसक रूप भी झलकता है, जो कहानी में ट्विस्ट का संकेत देता है।

म्यूजिकल ट्रीट होगी फिल्म

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। टीजर से साफ है कि फिल्म एक म्यूजिकल ट्रीट होने वाली है, जिसमें रोमांटिक और डीप सॉन्ग्स कहानी को आगे बढ़ाएंगे।

हाल ही में फिल्म के ऑफिशियल पेज पर पोस्ट शेयर कर लिखा गया था— “पेश है एक प्रेम कहानी, जहां जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है।”

अनन्या के करियर के लिए अहम फिल्म

‘चांद मेरा दिल’ को अनन्या पांडे के करियर के लिए भी अहम माना जा रहा है। इससे पहले वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आई थीं। अब इस फिल्म के जरिए उनकी नई जोड़ी लक्ष्य ललवानी के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।

22 मई को होगी रिलीज

इंटेंस रोमांस, ट्रैजिक टोन और म्यूजिकल एंगल से सजी यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह लव स्टोरी दर्शकों के दिल में कितनी गहरी छाप छोड़ पाती है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!