Advertisment
Uncategorized

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने की तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही…

सक्ती 22 मई 2025 // जिला सक्ती में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा विभागीय अनुशासन एवं कर्तव्य के प्रति कठोरता बरतते हुए तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की इस कार्यवाही से लापरवाह अधिकारी कर्मचारी में हड़कंप मच गया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. सहायक उप निरीक्षक (ASI) हीरा राम सावरा
2. प्रधान आरक्षक (Head Constable) पुष्पेन्द्र कंवर
3. आरक्षक (Constable) दीपक साहू

फाइल फोटो

उपरोक्त तीनों पुलिसकर्मियों पर आबकारी के प्रकरण में पैसों के लेन-देन से संबंधित लिखित आरोप प्राप्त हुए हैं। प्राप्त जानकारी एवं प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता का प्रदर्शन पाए जाने पर, पुलिस अधीक्षक द्वारा इन सभी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है तथा प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के प्रति अपनाई गई “शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance)” के तहत लिया गया है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!