Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़रायपुर

सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के पद पर किया गया नियुक्त

छत्तीसगढ़ रायपुर 20 दिसम्बर// राज्य शासन द्वारा  सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त करने का आदेश प्रसारित किया गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर सुबोध सिंह दिल्ली से लौटकर कल शाम को ज्वाईनिंग दी थी। और आज उन्हें पोस्टिंग मिल गई।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ भेजने का किया था आग्रह : यह भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ही केंद्र सरकार से सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ वापस भेजने की सिफारिश की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें तुरंत रिलीव किया।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री साय ने उनसे सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ भेजने का आग्रह किया था, और उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही आदेश जारी किया गया। एक दिन बाद ही सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ पहुंच गए।

देखिए आदेश..

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!