
राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान: जांजगीर-चांपा में 9 मेडिकल स्टोर्स का सघन निरीक्षण, 5 औषधियों के नमूने लिए
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा। राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के प्रथम दिवस जिले में औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षित क्रय-विक्रय और नियमानुसार वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत बलौदा ब्लॉक एवं चांपा क्षेत्र के कुल 9 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों और रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। विशेष रूप से नारकोटिक्स औषधियों के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेजों एवं उपलब्ध रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया, ताकि औषधियों के नियमानुसार भंडारण, बिक्री और लेखा-जोखा की स्थिति सुनिश्चित की जा सके।
5 औषधियों के नमूने संकलित
अभियान के दौरान औषधियों की गुणवत्ता की जांच के लिए संदेह के आधार पर कुल 5 औषधियों के नमूने संकलित किए गए। इन नमूनों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराई जाएगी। जांच के परिणाम के आधार पर आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन मेडिकल स्टोर्स का हुआ निरीक्षण
बलौदा क्षेत्र
- शिवा मेडिकल स्टोर्स, बलौदा
- मनमोहन औषधालय, बलौदा
- राजकेशर फार्मेसी, बलौदा
- बाबा मेडिकल स्टोर्स, बलौदा
चांपा क्षेत्र
- NKH Pharmacy, चांपा
- प्रिशा मेडिकल स्टोर्स, चांपा
- महेश मेडिकल स्टोर्स, चांपा
- सनराइज मेडिकल स्टोर्स, चांपा
- विकास मेडिकल स्टोर्स, चांपा
नियमों के पालन पर विशेष जोर
राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के माध्यम से मेडिकल स्टोर्स में औषधियों के नियमानुसार क्रय-विक्रय, अभिलेखों के संधारण तथा औषधियों की गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों के दुरुपयोग एवं अनियमित बिक्री को रोकने के लिए उनके क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड की जांच पर विशेष ध्यान दिया गया।
अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध हों तथा औषधि विक्रेताओं द्वारा ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों एवं निर्धारित नियमों का पालन किया जाए।