Advertisment
Advertisment
धर्मस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

नववर्ष की शुभ बेला में भोरमदेव धाम में विशेष पूजा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने मांगी प्रदेश की खुशहाली

NTN NEWS REPORT// रायपुर, 1 जनवरी 2026।
नववर्ष 2026 के प्रथम दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने नववर्ष की शुरुआत धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भोरमदेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर की। उन्होंने कहा कि भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का महत्वपूर्ण केंद्र है, जो आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!