Advertisment
Advertisment
खेलस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा की विशेष बैठक, पदाधिकारियों द्वारा खेल दिवस के अवसर पर भव्य खेल आयोजन की बनाई गई योजना…

NTN NEWS REPORT// छत्तीसगढ़ प्रांत के माननीय मंत्री सुमित उपाध्याय जी के मार्गदर्शन अनुसार क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा जिले की आवश्यक बैठक लालू स्वीट्स में आहूत की गई।

उक्त बैठक में अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित होने वाले क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में जांजगीर चांपा के खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं को शामिल कराने अधिक से अधिक पंजीयन कराने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के गौरवशाली आयोजन पर चर्चा की गई। क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने जांजगीर चांपा जिले में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए क्रीड़ा सप्ताह आयोजित करने के लिए सभी को मार्गदर्शित किया।

खेल सप्ताह में हॉकी,नेटबॉल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, मलखंभ हैंडबॉल, वॉलीबॉल ,कबड्डी ,क्रिकेट व अन्य खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आगामी योजना में ब्लॉक और जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा के अध्यक्ष राजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश गढ़वाल ,राजेश राठौर ,पुष्कर दिनकर, अजीत गढ़वाल, देवा गढ़वाल, अशोक साहू ,अमित यादव, मार्गदर्शक गुलाब दीवान, संयोजक योगेश चौरसिया, सहसचिव दीपक साहू, सोमदेव कुमार, महिला प्रमुख संजना साहू, जनसंपर्क प्रमुख बादल गढ़वाल, सूरज खरे, पवन कहरा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पुष्कर दिनकर आभार प्रदर्शन राजीव ठाकुर ने किया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!